जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- बीएमएसआईसीएल के द्वारा निविदा निकाले जाने के बाद भी आठ स्वास्थ्य केंद्रों को नहीं मिली जमीन - स्वास्थ्य केन्दों पर इलाज में मरीज को हो रही परेशानी जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। राज्य सरकार जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। लेकिन जमीन की अनुपलब्धता राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 8 स्वास्थ्य केद्रों के भवन जमीन की उपलब्धता नहीं हो पाने की वजह से नहीं बन पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने जहानाबाद प्रखंड के कोरमा, काको प्रखंड के बीबीपुर, पिंजौरा,मई एवं चंदौरा, मोदनगंज प्रखंड के मोदनगंज एवं अरहिट तथा घोसी प्रखंड के धुरियारी में स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की स्वीकृति दी थी। स्वीकृति के बाद भवन निर्माण की जवा...