जहानाबाद, जून 22 -- अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश में फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करा ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य कामेश्वर सिंह को सदर थाने की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कामेश्वर सिंह घर पर आया हुआ है। तभी सदर थाने की पुलिस टीम भेज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कामेश्वर सिंह पर धारा 420 एवं फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने सहित विभिन्न मामलों में सदर थाने में तीन केस दर्ज है। कामेश्वर सिंह 2023 से ही फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि कामेश्वर सिंह की गिरफ्तारी सदर थाने के लिए बड़ी कामयाबी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार कामेश्वर सिंह पूर्व में नक्सली संगठन से भी जुड़ा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.