कौशाम्बी, फरवरी 22 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र की एक महिला से उसकी बेशकीमती जमीन का शातिरों ने बैनामा करा लिया। अब 44 लाख रुपया नहीं दे रहे हैं। तकादा करने पर जानलेवा धमकी अलग देते हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ा के सौरई बुजुर्ग (हाल पता पश्चिमशरीरा) गांव की राजू देवी पत्नी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि उनकी पैतृक गांव सौरई बुजुर्ग में करीब साढ़े दस बीघा बेशकीमती जमीन थी। इसमें से 0.6071 हेक्टेयर भूमि 18 अगस्त 2024 को कड़ा के दौलतपुर निवासी मो. रिजवान व मो. हिफजान को बैनामा कर दी। पीड़िता के मुताबिक 91 लाख 26 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोपियों ने 46 लाख 74 हजार 500 रुपये दे दिए। बाकी बचे 44 लाख 51 हजार 500 रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि, तय हुआ था कि रजिस्ट्री के बाद पांच महीने के भीतर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.