प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे भूसुर (देउम पश्चिम) गांव के दयाशंकर पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे गांव के जयकरन, राजकरन पुत्र गड कड़ेदीन यादव तथा संजू देवी पत्नी जयकरन, राहुल पुत्र समर बहादुर गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से जबरन मिट्टी डाल रहे थे। शिकायतकर्ता का भतीजा सतनाम पुत्र प्रेम शंकर के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया। खून से लथपथ सतनाम जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सांगीपुर में भर्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.