सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर कोतवाली देहात के गांव गढ़ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट होने के साथ हंगामा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने फावड़ा मारकर महिला को घायल करने और गाली-गलौच करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मढ़ निवासी गुरदास ने बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि वह अपने हिस्से की भूमि में पेड़ लगा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के चार सगे भाईयों ने उसकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौच करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने पेड़ लगाने का विरोध किया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया, लेकिन आरोपियों ने उसकी पत्नी के सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि लोगों के एकत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.