प्रयागराज, फरवरी 1 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में जमीन के विवाद में शनिवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। तोड़फोड़, मारपीट के साथ जमकर पथराव हुआ। मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनसे भी नोकझोंक हुई। पीआरवी की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंची थरवई पुलिस ने मारपीट करने वालों को खदेड़ दिया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने करीब चालीस लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पैगम्बरपुर गांव के शेषधर यादव और शिवमूरत यादव में जमीन का पुराना विवाद है। पुलिस को दी तहरीर में शेषधर यादव ने आरोप लगाया की पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार शाम शिवमूरत ने करीब चालीस लोगों के साथ मिलकर उसके घर और दुकान पर हमला कर दिया। हमले में शेषधर के बेटे सोनू, मोनू और पत्नी शशि देवी सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.