प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सराय नानकार निवासी दयाशंकर मिश्र 58 वर्ष शनिवार को मवेशियों को बांधने के लिए दीवार पर टीन शेड रख रहे थे। किसी बात को लेकर पड़ोसी टीन शेड रखने से मना करने लगा तथा कहासुनी के दौरान दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इसमें दयाशंकर के सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गए हल्ला गुहार पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। घायल दयाशंकर को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। घायल ने गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए दिलीपपुर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...