रुडकी, मार्च 20 -- जमीन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में रुड़की के टोड़ा कल्याणपुर स्थित शंकरमठ आश्रम के संचालक स्वामी दिनेशानन्द भारती को पुलिस ने बुधवार देर रात को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक साल पहले दिनेशानन्द ने अपने कार चालक समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर हरियाणा निवासी एक व्यक्ति से जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। दिनेशानन्द ने तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इधर, ठगी मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि सोनीपत हरियाणा निवासी सतबीर सिंह ने नौ जून 2024 को रुड़की कोतवाली में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.