अमरोहा, मार्च 21 -- जमीन बेचने का झांसा देकर दो दोस्तों से 49 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही रुपये वापस किए। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा रजबपुर में शारिक का परिवार रहता है। उन्होंने अपने पड़ोसी शाद के साथ मिलकर अमरोहा के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी आदिल, आसिम, आमिर व रजिया से 14 बीघा जमीन का सौदा नौ करोड़ में किया था। चारों को एक करोड़ 71 लाख रुपये भी दे दिए थे जबकि बैनामा 11 महीने के भीतर कराने की बात तय थी। 100 रुपये के स्टांप पर 11 दिसंबर 2021 को बाकायदा इकरारनामा कर दिया गया। बाद में शारिक और शाद ने इकरारनामा रजिस्टर्ड कराने की बात कही तो दूसरा पक्ष बहाने बनाने लगा व बाद में रजिस्टर्ड इकरारनामा करने से इनकार कर दिया। पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो लौटाने से मना कर दिया। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.