संभल, दिसम्बर 4 -- थाना क्षेत्र में जमीन का बैनामा कराने के नाम पर एक किसान से 5 लाख 19 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र अमर सिंह व मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बैरपुर सेवा निवासी पीड़ित कुंवरपाल पुत्र गौरी सहाय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही अमर सिंह पुत्र बाबूराम से तीन बीघा जमीन का सौदा 10 लाख रुपये में तय किया था। सौदे के समय गांव के रामेश्वर पुत्र परमेश्वरी बतौर गवाह मौजूद थे। अमर सिंह का पुत्र मुकेश जेल में बंद था। अमर सिंह ने कहा कि उसे मुकदमे की पैरवी और बेटे की जमानत के लिए पैसे चाहिए। इस पर पीड़ित ने अपनी ग्राम बसंतपुर की जमीन बेचकर 5 लाख 19 हजार रुपये अमर सिंह को बयाने के रूप में दे दिए। अमर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.