बस्ती, अप्रैल 15 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने बैनामा करने के नाम पर धोखाधड़ी व पैसा हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 4.60 लाख रुपये देने के बाद गोलमाल सामने आया है। जब पैसा वापस मांगा तो देने से इंकार कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के चिरई खंडवा निवासी मंगरु मौर्या ने तहरीर देकर बताया है कि उनके गांव के मुन्नाराम पुत्र बुद्धिराम जो गाटा संख्या 41 में एक तिहाई के मालिक थे। मुन्नाराम ने इस जमीन का बैनामा करने की बात उनसे की। मुन्नाराम से 4.60 लाख रुपये में जमीन का बैनामा करने की बात तय हुई थी। आरोप है कि इसके बाद 3.60 लाख रुपया एसबीआई परसरामपुर से मुन्नाराम को चेक के माध्यम से दिया गया था। एक लाख रुपये नकद दिया गया। इस गाटे संख्या की खतौनी में भी मुन्नाराम बतौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.