कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर निवासी एक व्यक्ति से जमीन बैनामा करने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में आरोपी ने जमीन दूसरे के हाथ बेच दी और सऊदी अरब चला गया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बघेलापुर निवासी मो. शाकिर ने बताया कि उसकी कोखराज में हाईवे किनारे जमीन है। इसी से सटी हुई कोखराज गांव के रहने वाले वसीम अहमद की जमीन थी। पीड़ित के मुताबिक उसकी वसीम से जमीन खरीदने की बात हुई थी। दिसंबर 2024 में एग्रीमेंट करके वसीम ने 10 लाख रुपया नकद और आठ लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। तय हुआ था कि जल्द ही बैनामा करा लिया जाएगा। आरोप है पहले तो वसीम आज-कल करके मामले को टालता रहा। रजिस्ट्री का दबाव बनाने पर अपनी जमीन दूसरे के हाथ बेचकर सऊदी अरब चला गया। तकादा करने पर अब ...