लखनऊ, दिसम्बर 12 -- मोहनलालगंज। संवाददाता जमीन का एग्रीमेंट करने के बाद दूसरे को एग्रीमेंट करने पर आरोपियों के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबरौली में रहने वाले मनीष कुमार ने गांव में ही रहने वाली चन्द्रा कुमारी को साढ़े चार लाख रुपये देकर उनकी जमीन का एग्रीमेंट 17 अप्रैल 2023 को कराया था। एग्रीमेंट में चन्द्रावती के पुत्र विनोद कुमार व पति परमेश्वर ने गवाही की थी। बाद में 17 जुलाई 2025 को उसी जमीन का एग्रीमेंट आलमबाग में रहने वाली आकांक्षा दीक्षित को कर दिया। पुलिस ने दंपति व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...