गोरखपुर, मार्च 28 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार इलाके के लालपुर टीकर के टोला खंतापार निवासी रामप्रयाग मौर्या के तहरीर पर खोराबार पुलिस शुक्रवार को पट्टीदारी के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रामप्रयाग मौर्या ने पुलिस को बताया कि हमारी जमीन एवं पट्टीदारों की सामूहिक जमीन चकबंदी में चक आउट हो गई थी। उस दौरान पंचायत करके बराबर का बंटवार किया गया था। उसके बाद सभी पट्टीदार लोग अपनी जमीन पर मकान बनवा लिए। मेरी जमीन खाली पड़ी थी। 27 मार्च को खाली जमीन को कब्जा करने के नीयत से पट्टीदार मेरे दरवाजे पर लाठी डंडा से लैस होकर चढ़ आए और मारने पीटने लगे और धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पट्टीदार रामलगन, अंकित मौर्या, दीपक मौर्या, गौरव मौर्या, शशिकांत, रविकांत, रामसेवक मौर्या, आदित्य मौर्या एवं सुनीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.