अंबेडकर नगर, जून 13 -- विद्युतनगर, संवाददाता। टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा की दलित महिला सरोजनी देवी की आबादी की भूमि जबरन कब्जा करने और निर्माण ध्वस्त करने के मामले में अदालत के आदेश के बाद घटना के आठ माह बाद मुकदमा दर्ज हो सका है। चिंतौरा निवासिनी सरोजनी देवी पत्नी राजेश कुमार ने विशेष न्यायाधीश एससी एसटी की अदालत में अधिवक्ता दिनेश सिंह के माध्यम से फरियाद की थी। घटना बीते 19 अक्तूबर 2024 की हुई। दबंगों ने महिला की आबादी की भूमि पर कब्जा करने के लिए उसके निर्माण कार्य को ढहा दिया था। विरोध करने पर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। थाना पुलिस में सुनवाई न होने पर महिला ने अदालत की शरण ली थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.