गौरीगंज, मार्च 15 -- जगदीशपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत जलालपुर के प्रधान पर ग्रामीणों ने सरकारी जमीन को हथियाने का आरोप लगाते हुए हाइवे किनारे एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर उसे बाहरी लोगों को बेच रहे हैं। इतना ही नहीं अलमासगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने ग्राम सभा की जमीन पर दो मंजिला मकान भी खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने धोखे में रखकर इस जमीन पर सरकारी गल्ले की दुकान बनाने की बात कही थी। लेकिन अब वहां उनका निजी मकान खड़ा हो चुका है। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को हाइवे से हटा दिया। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.