पटना, जनवरी 13 -- परियोजनाओं के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण में अब सत्यापन के कार्य में वन विभाग के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस बाबत सभी समाहर्ताओं को पत्र भेजा है। भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि एनएच, रेलवे आदि के लिए जमीन अधिग्रहण का काम हो रहा है। भूमि अधिग्रहण के समय अर्जनाधीन भूमि का संयुक्त भूमि सत्यापन होगा। सत्यापन टीम में वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। चूंकि जमीन अधिग्रहण के दौरान वन विभाग की ओर से आपत्ति दर्ज की जाती है, इसलिए सरकार ने अब वन विभाग के अधिकारी को भी सत्यापन टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...