चंदौली, नवम्बर 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकासखंड क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव स्थित बौद्ध विहार धर्मस्थल पर प्रस्तावित बंदरगाह के फ्रेट विलेज के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 60वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व छतेम गांव के प्रधान रामभोग मौर्य ने किया। इस दौरान धरनारत लोगों ने कहा कि बौद्ध विहार की जमीन किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। कहा कि यह क्षेत्र ग्रीन जोन में आता है। जहां हजारों पेड़-पौधे हैं। बौद्ध विहार ट्रस्ट की संपत्ति है और ट्रस्टियों की सहमति के बिना इसका अधिग्रहण अवैध है। ट्रस्ट की जमीन का अधिग्रहण कानूनन संभव नहीं है। आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कार्य कर रहा है। बौद्ध विहार लाखों अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.