कुशीनगर, दिसम्बर 18 -- बुधवार की देर रात तक दोनों टीमें जांच में जुटी रहीं। बुधवार की रात के लिए भी टीमों ने यहीं डिनर के इंतजाम किए हैं। सूत्रों की मानें तो गुरुवार तक जांच जारी रहेगा। सूत्रों की मानें तो जमीनों की खरीद फरोख्त में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका सामने आयी है। हालांकि टीम जांच फाइनल कर लेने के बाद ही इस बारे में कुछ बताएगी। जमीनों के लैंड यूज को लेकर भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आयी है। कृषि योग्य भूमि को बिना लैंड यूज चेंज कराए ही आवासीय बताकर बेचा गया है। कुछ पर तो कब्जा भी दिला दिया गया मगर कईयों पर कब्जा बाकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि ग्रुप के सीएमडी व एमडी ने कई लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए हैं। इन लोगों को मनमाने तरीके से निवेश पर लाभांश के लालच दिए गए हैं। यानि रूपये लगाने की रकम जितनी बड़ी उतना ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.