महाराजगंज, मई 7 -- महराजगंज, हिटी। जिला प्रशासन ने जमीनों का प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर दिया है। इसके साथ ही आम लोगों से 22 मई तक आपत्तियां भी मांगी है। सर्किल दर को उप निबंधक कार्यालय, सहायक महानिरीक्षक कार्यालय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय पर सूची चस्पा कर दी गई है। सर्किल रेट 2022 में जारी हुआ था। इसके तीन वर्ष बाद जारी हो हुआ है। इसमें शहरी क्षेत्र में करीब 25 प्रतिशत तक व ग्रामीण क्षेत्र में करीब 15 प्रतिशत तक अधिकतम वृद्धि की गई है। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन दर सूची के पुनरीक्षण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसपर सर्व साधारण, प्रबुद्ध जन,अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक आदि अपना सुझाव व आपत्तियां 22 मई तक दे सकते हैं। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.