रुडकी, जून 1 -- उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने रविवार को कार्यकर्ताओं से बैठक कर आपदा से पूर्व बचाव पर सुझाव लिए। रविवार को रुड़की पहुंचे रोहेला आज इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आईआईटी स्थित सभागार में उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें क्षेत्रीय आपदाओं, विशेष रूप से बरसात में जलभराव, नालों पर अतिक्रमण, नालों की सफाई, नदियों के कटाव, तालाबों पर अतिक्रमण और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तरह से सतर्क और संवेदनशील है। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और उसके निराकरण के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.