रांची, मार्च 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकारण (डालसा) सेवाएं प्रदान करने के लिए संपर्क बिंदु है। यह जमीनी स्तर पर न्याय तक पहुंच प्रदान करने की आधारशिला है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएम प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता के माध्यम से न्याय प्रदान करने की दिशा में झालसा बेहतर काम कर रहा है। झारखंड साल 2024 की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत में 99.49 फीसदी की उच्चतम निष्पादन दर हासिल करके शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है। यह हमारे विधिक सेवा कार्यबल द्वारा की जा रही लगातार कड़ी मेहनत को दर्शाता है तथा उनके योगदान का प्रमाण है। वे झालसा के तत्वावधान में रविवार को झारखंड के डालसा के 5वें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.