किशनगंज, फरवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने शनिवार को जमीनी विवाद में पांच वर्ष पूर्व हुई हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने अफसर आलम व अकबर आलम को हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपी किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। साथ-साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सत्र बाद संख्या 43/20, बहादुरगंज थाना कांड संख्या 125/20 के तहत उक्त सजा सुनाई गई। अदालत में अपर लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा ने सजा की बिंदु पर जोरदार दलीलें पेश की। इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुख्ता सबूत और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। जांच में सामने आया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.