श्रीनगर, मई 20 -- भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी में सोमवार देर रात एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते लाठी-डंडों से हमला कर अपनी ताई की हत्या कर दी, जबकि ताऊ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृपाल सिंह मेहरा और कुंदन सिंह मेहरा सगे भाई हैं और लंबे समय से उनका आपस में जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार रात को कृपाल सिंह मेहरा ने विवादित जमीन पर स्थानीय ट्रैक्टर वालों से शटरिंग का सामान डलवाया। तभी किसी ने कुंदन के पुत्र राहुल को ये सूचना दे दी। जिसके बाद राहुल ने मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव के लिए वहां पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.