लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- मोहम्मदी, संवाददाता। गांव बेला तुरसिया में जमीनी विवाद को लेकर युवक को खेत पर घेराबंदी कर एक महिला समेत दो लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बेला तुरसिया निवासी बालेंद्र ने पुलिस को बताया वह अपने खेत पर काम कर रहा था। एक जमीन बैनामा को लेकर गांव के मुंशी, राजाराम से विवाद चल रहा है। इसको लेकर खेत पर अकेले मिलने पर दोनों ने घेर लिया और डंडा लात घूसों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल की पर लाइन बिजी रही। परिजनों के पहुंचने पर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.