गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रामबेलास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद के दौरान उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। रामबेलास के अनुसार, उनके खेत में मनोज, रमजा देवी, दीनानाथ, अच्छेलाल और राम भवन ने जबरदस्ती जोत बोना शुरू किया। मना करने पर आरोपितों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें पहुँचाईं। झगड़ा छुड़ाने के दौरान उनकी भैया की पत्नी चनवा देवी को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने सभी को मृत समझकर छोड़ दिया और हत्या करने तथा जबरदस्ती खेत में कब्जा करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी पांच आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस...