बगहा, फरवरी 5 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में रमपुरवा के श्रवण यादव की पत्नी जय शिखा देवी के आवेदन पर गांव के ही सत्येन्द्र कुमार, मनोज साह, शत्रुघन कुमार, सरोज कुमार ,गोविंद साह सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...