कन्नौज, दिसम्बर 12 -- तालग्राम, संवाददाता। अमोलर क्षेत्र के घुसुआपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। पीड़िता महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव घुसुआपुर निवासी कुंती देवी पत्नी संजीव कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बुधवार शाम भूमि विवाद को लेकर गांव के आत्माराम पुत्र सुखलाल, उसका पुत्र अरुण कुमार, सोनू और उसकी पत्नी किताबवती उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं जेठानी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार और भतीजा अश्वनी भी मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.