मथुरा, अक्टूबर 2 -- थाना सदर बाजार अंतर्गत अशोक विहार कालोनी में बुधवार सुबह प्लॉट को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी, डंडे चलने, पथराव के साथ फायरिंग में अधिवक्ता समेत छह लोग घायल हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 17 नामजद व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश कर रही है। बुधवार रात अशोक विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजेश सैनी ने तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे यमुना किनारे स्थित मंदिर पर दोस्त नेत्रपाल के साथ गया था। आरोप है कि मंदिर के अंदर पहुंचा ही था तभी आसपास पहले से मौजूद अखिलेश व बेटे सुमित ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया, तभी अखिलेश ने अपने साथी सूरजभान सैनी, सतेंद्र ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.