अमरोहा, दिसम्बर 10 -- जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव लाठीरा एतमाली निवासी तेजपाल का उसके भाई ब्रह्मा से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार सुबह ब्रह्मा ने अपने पुत्र गौरव व शिवम के साथ तेजपाल के घर में घुसकर मारपीट की। धारदार हथियार से हमला कर तेजपाल को घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। मारपीट में तेजपाल, कमलेश, आरती, विनय, प्राची घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। घायलों को सीएचसी लाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...