कौशाम्बी, मार्च 20 -- सैनी कोतवाली के कनवार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। कनवार निवासी मिथुनलाल व नीरज के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। एक ही जमीन पर दोनों अपना-अपना हक जता रहे हैं। मिथुन का आरोप है कि नीरज आदि लोग सोमवार को जमीन पर कब्जा कर रहे थे। उसने विरोध किया तो नीरज, सूरजबली, अनुज ने उसको मारापीटा। उसके भाई कमल किशोर व भाभी मीना देवी बीचबचाव को आई तो उनको भी मारापीटा। कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। वहीं नीरज का आरोप है कि मिथुन व उसके परिजन जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर कमल किशोर, रामकिशोर, मिथुन व प्रमिला ने मारपीट की। सिर पर ईंट मारा गई। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.