बांका, अगस्त 13 -- चान्दन (बांका) । निज प्रतिनिधि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दिन चान्दन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत अंतर्गत बांक गांव और शेखपुरा गांव के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बांक गांव के अर्जुन राय, ममलेश्वर राय, जय किशोर राय, शिव शंकर राय, सुरजीत राय, अभिजीत राय और नरोत्तम राय घायल हुए। वहीं शेखपुरा गांव के गोविंद दास, पीतांबर दास, संतोष कुमार, संजय दास, सुमिया देवी, पोखन दास, विष्णु देव कुमार, अमीन दास और चंदन कुमार घायल बताए गए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रीतम कुमार ने प्राथमिक उपचार के उपरांत आधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.