पीलीभीत, फरवरी 1 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम हटुआ बिजलई निवासी कोमिल प्रसाद पुत्र बिहारी लाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 31 जनवरी को शाम पांच बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही जानकरी प्रसाद से उसका विवाद हो गया था। इसपर जानकी प्रसाद और उसके पुत्र अनिल ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जब उसकी पत्नी सुनीता ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.