पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम माधोपुर फरदिया निवासी भगवतशरण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव के ही ओमपाल,गुड्डू,विजेंद्र,तेजस्वरूप द्वारा करीब 20 साल पहले उसके चाचा से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि उक्त सभी लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। चार जनवरी को रात करीब नौ बजे आरोपी उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने गिराकर पीटा। जिससे वह दोनों लोग घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...