बहराइच, मार्च 8 -- जरवलरोड। घर के बगल स्थित मंदिर की जमीन पर पड़ोसियों के द्वारा जबरन कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक किशोरी सहित तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। जरवलरोड के ग्राम सभा तप्पेसिपाह मजरा गुलाम पुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम लखन के घर के पास मंदिर की जमीन है। इस जमीन पर हिंदू समुदाय के लोग पूजन अर्चन किया करते हैं। आरोप है कि उपरोक्त जमीन पर पड़ोसी राम शंकर पुत्र संतराम ने जबरन कब्जे का प्रयास शुरू किया। शनिवार दोपहर जमीन कब्जे को लेकर हुई मारपीट के दौरान 35 वर्षीय रेखा पत्नी राजेंद्र 15 वर्षी अर्चना पुत्री कपिल देव व राजेंद्र प्रसाद को चोट आई हैं। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड रमेश सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.