गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 11 मंगलपुर में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से अठारह लोग घायल हुए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 18 नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के वादी बृजनंदन पाल की तहरीर पर पुलिस ने रवि सिंह, कालिंदी सिंह, नंदिनी सिंह, रवि सिंह की पत्नी (नाम अज्ञात), पार्वती देवी, अर्जुन मंडल विहारी, सदानंद यादव, प्रिस यादव, सुकन्या, सदानंद की लड़की समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पार्वती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा रवि सिंह सब्जी मंडी से लौट रहा था, तभी बृजनंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.