महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा-परसौनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पड़ोसी ने घर की चारदीवारी लांघकर घर के अंदर जमकर तांडव मचाया। जमकर मारपीट की। महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में आरोपी जमकर मनमानी करता नजर आ रहा है। इससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी एसओ सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एक व्यक्ति क...