कन्नौज, अप्रैल 20 -- तालग्राम, संवाददाता। जमीनी विवाद के चलते चार लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर दीनदारपुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र रामेश्वर दयाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिसंबर को गांव के हरेंद्र उर्फ संतीश चंद्र व इशेंद्र उर्फ बबलू, इतेंद्र उर्फ टुनटुन पुत्रगण रतिराम, सोनू पुत्र इशेंद्र ने जबरियन उनकी जमीन पर दीवार बना ली। 31 जनवरी 2025 को विरोध करने पर सभी लोग गाली गलौज करते हुए उनके घर घुस आए। लाठी डंडे और लात घूसों से बेहरहमी के साथ मारपीट करने लगे। जब उनकी पुत्री दीप्ति व साले जगदीश का पुत्र गुड्डू निवासी दिबियापुर बचाने आया तो उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.