अमरोहा, दिसम्बर 18 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के रझौंहा में जमीनी विवाद को लेकर गर्भवती महिला समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। मारपीट में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी आदेश ने बताया कि गांव के कई लोग उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं, वह इसका विरोध करते हैं। गुरुवार को आरोपियों ने इसी विवाद को लेकर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी। हितेश, जयवती, पूजा व काजल घायल हो गए। पूजा छह माह की गर्भवती बताई जा रही है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घायल पूजा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.