कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज में जमीनी विवाद में मारपीट हुआ था। मारपीट को लेकर वादी मो. लड्डू के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। वादी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि आरोपी सह रोजितपुर निवासी अली आजाद उर्फ बादल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...