हापुड़, मार्च 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में सोमवार की दोपहर को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। गांव कमालपुर निवासी छोटन ने बताया कि सोमवार की दोपहर को गांव निवासी जीशान, नासिर और हारून के साथ खेत में काम कर रहा था। गांव कंदौला से दो दर्जन से अधिक हमलावर खेत पर पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने इस संबंध में 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.