फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 4 -- शमसाबाद, संवाददाता। जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की रात झगडे़ मेे फायरिंग कर दी गयी। चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सुल्तानगंज निवासी विकास का लंबे समय से कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप हैकि दूसरे पक्ष के लोग रात में विकास के घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस पर विकास जब बाहर की ओर आये तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी। सीओ कायमगंज, थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस की टीम ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल भ्ेाज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में 112 पर अनुराग द्...