अमरोहा, जनवरी 11 -- जमीन को लेकर भाई-भाई के खून का प्यासा हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो घायल हो गए। एक को नाजुक हालत के मद्देनजर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र होशियार सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत पर गन्ना भरने गया था। आरोप है कि सगा भाई सोमपाल, पत्नी शीला व बेटे जीतू के संग खेत पर पहुंच गया। ओमप्रकाश का कहना है कि उक्त तीनों ने दूसरे भाई पप्पू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध पर ओमप्रकाश की भी बुरी तरह पिटाई की। ओमप्रकाश व पप्पू घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों पर कार्य कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल थाने पहुंचे और त...