कौशाम्बी, मार्च 19 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में मंगलवार रात भूमि विवाद की वजह से सोते वक्त एक महिला को गोली मार दी गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के तनातनी की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता के देवर की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गनसरी निवासी जुगेश पुत्र जियालाल सरोज ने बताया कि मंगलवार रात खाने के बाद उसकी 35 वर्षीय भाभी श्रीमती घर के बाहरी कमरे में सो रही थी। मध्य रात्रि के करीब गांव के ही वैश, उसके बेटे शहबाज, जन्ना अहमद, भाई जैद अहमद, दिलशाद, इशरार व गुड्डू भूमि विवाद के चलते हत्या के इरादे से घर के समीप पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.