लखनऊ, अप्रैल 11 -- भाजपा के वार्ड चलो अभियान में शुक्रवार को पश्चिम विधानसभ क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हैदरगंज द्वितीय वार्ड, बूथ संख्या 107 मायापुरम में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी मौजूद रहे। नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की मूल विचारधारा, संगठनात्मक एकता पर केन्द्रित रहते हुए जनता के बीच संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने बूथ समिति सदस्य के साथ बैठककर, आपातकाल सेनानी एवं कारसेवकों का सम्मान किया। उसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों संग भाजपा ध्वज यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है। ऐसे अभियानों के माध्यम से ही संगठन की नींव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.