गिरडीह, फरवरी 13 -- जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिले पूर्व विधायक गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत खोटमनाय में बीते दिन हाईकोर्ट के आदेशानुसार जीवलाल यादव, अशोक चौधरी एवं स्व. शुकर महतो का घर गुरुवार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं। घर गिराए जाने के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव पीड़ित परिवारों से मिलने खोटमनाय पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही जिला उपायुक्त एवं राज्य सरकार से मांग की कि अविलंब सभी बेघर परिवारों को जमीन एवं आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले इंस...