अररिया, फरवरी 10 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के खरहट पंचायत निवासी संजय मंडल की जमीन का बिना जमींदार यानी संजय मंडल के साइन किये ही न सिर्फ उनकी जमीन का रजिस्ट्री जोकीहाट के एक व्यक्ति के नाम पर हो गयी। आरोप है कि उस जमीन का रजिस्ट्री के बाद अंचल कर्मचारी के बिना स्थल जांच किये ही केबाला के आधार पर जोकीहाट के एक व्यक्ति को कब्जा दिखाते हुए इस जमीन का मोटेशन तक कर दिया गया। जबकि सही व वास्तविक मोटेशन के लिए सैकड़ो लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। अब उक्त जमीन को लेकर जब संजय मंडल ने रानीगंज थाना औऱ रानीगंज अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की तब जाकर अंचल कर्मियों की नींद खुली और अब इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा पत्र प्रेषित कर रजिस्ट्री कार्यालय से रिपोर्ट मंगवाया जायेगा। सीओ अमृत राज ने बताया कि रजि...