भभुआ, नवम्बर 27 -- पहली बार कैमूर आए मंत्री ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण कैमूर-रोहतास की सीमा से यूपी-बिहार की सीमा इलिया तक हुआ स्वागत (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। सरकार में चौथी बार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार कैमूर पहुंचे चैनपुर विधायक मो. जमा खान का गर्मजोशी के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। एनडीए कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आमजनों ने उन्हें फूल की मालाओं से लाद दिया। जमकर नारेबाजी की। उनके साथ जदयू के जिलाध्यक्ष अजय पटेल, उनके निजी सचिव बृजेश सिंह आदि थे। भभुआ शहर में प्रवेश करते ही उन्हों राजेंद्र सरोवर परिसर में बाबा साहब आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एकता चौक पर महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, सरदार पटेल, रणविजय सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर भगवानपुर के खीरी में संत रव...