कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त के साथ बुधवार को बैठक में उद्यमियों ने जमकर भड़ास निकाली। अत्यधिक हाउस टैक्स लेने पर कहा कि ऐसे तो हम बगैर हिसाब-किताब सिर्फ टैक्स ही चुकता करते रहेंगे। हाउस टैक्स की दरें न बढ़ने पर भी ज्यादा रकम का बिल आने पर नाराज़गी जताई। उद्यमियों ने बताया कि बिना नोटिस दिए कुर्की की कार्रवाई की जा रही है जोकि गलत है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने भरोसा दिया कि जब तक नोटिस नहीं दिया जाएगा तब तक कोई भी कुर्की की कार्रवाई नहीं की जाएगी। टैक्स जमा करने के बाद भी बिल में पिछले वर्षों का बकाया दिखाया जा रहा है। बैठक में जीआईएस सर्वे मनमाने व गलत तरीके से करने का मामला उठा तो नगर आयुक्त ने मामले को शासन तक भेजने की बात कही। सेल्फ एसेसमेंट का फॉर्म विभाग में उपलब्ध नहीं होने की शिकायत उद्यमियों ने की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.