पटना, जनवरी 7 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के जमाल रोड कॉर्नर पर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान से 47,500 रुपये नगद चुरा लिये। इस मामले में दुकानदार ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार त्रिभुवन प्रसाद 404 यशोमति इन्क्लेव, कन्नूलाल रोड, मीठापुर का रहने वाला है। दुकानदार के अनुसार वह 31 दिसंबर की रात लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। 1 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर में लगे तीनों ताले गायब थे। शटर उठाकर अंदर जाने पर पाया कि गल्ले का ताला भी टूटा है और उसमें रखे 47,500 रुपये नकद गायब थे। हालांकि, दुकान में रखा अन्य सामान सुरक्षित पाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस को दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे को खंगाल चोरों की पहचान में जुटी हुई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.